Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, Remo D'Souza के साथ लेकर आएंगे पहली फिल्म

कारोबारी और रियलिटी शो स्टार विक्की जैन (Vicky Jain) ने मनोरंजन जगत में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर इस बैनर के तले अपनी पहली बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म लेकर आ रहे हैं।

Aug 01, 2026 - 15:21
0 6
Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, Remo D'Souza के साथ लेकर आएंगे पहली फिल्म

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Ankita Lokhande के पति और प्रोड्यूसर Vicky Jain ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर वीजे फ्रेम्स प्रोडक्शन हाउस की घोषणा की।

इस बैनर की पहली फिल्म एक्शन फ्रैंचाइजी होगी, जिसका निर्देशन Remo D'Souza करेंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम भूमिका में नजर आएंगे। अपने जन्मदिन पर बैनर की घोषणा करते हुए Vicky Jain ने कहा कि 'वीजे फ्रेम्स' के जरिए वे बड़े पैमाने वाली कमर्शियल फिल्में बनाने का प्लान कर रहे हैं।

विक्की ने कहा, "'वीजे फ्रेम्स' को लॉन्च करना मेरा सपना था, जिसे लॉन्च करने में मुझे सालों लग गए और इस सफर को शुरू करने के लिए मेरे जन्मदिन से अच्छा अवसर और कोई नहीं हो सकता है। सिनेमा ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। 'वीजे फ्रेम्स' के साथ मैं ऐसी कहानियां लेकर आने की उम्मीद करता हूं, जो एंटरटेन करने के साथ दर्शकों से जुड़े और उनके मन में एक गहरा असर छोड़ जाए।"

उन्होंने कहा, "रेमो के साथ-साथ जबरदस्त कास्ट के साथ एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत करना इसे और भी खास बनाता है। यह तो बस शुरुआत है और मैं आगे आने वाली हर चीज के लिए उत्साहित हूं।"

निर्देशक-कोरियोग्राफर Remo D'Souza ने भी नए बैनर के साथ काम करने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, "वीजे फ्रेम्स की पहली फिल्म निर्देशित करने के लिए मैं बहुत खुश हूं। विक्की एक साफ विजन और सिनेमा के लिए सच्चे पैशन के साथ आए हैं और उनके साथ इस सफर का हिस्सा बनना एक्साइटिंग है।"

फिल्म में अपनी बेहतरीन कास्ट को लेकर रेमो ने कहा, "हमारे पास उम्दा कलाकारों की टीम हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव शानदार लोग हैं और मैं कुछ बेहतर बनाने जा रहा हूं, जो हमारे दर्शकों के लिए मनोरंजक, एक्शन से भरपूर और मजेदार हो।"

Vicky Jain को टीवी सुपरस्टार पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ रियलिटी शो में आने के बाद काफी पहचान मिली थी। फिल्म 'हक' में एक सह-निर्माता के रूप में काम करने के बाद Vicky Jain अब उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रख लिया है।

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User