खिताबी हैट्रिक से चूकने के बाद कोर्ट पर फूटा आर्यना सबालेंका का गुस्सा; पटक-पटककर तोड़ा रैकेट

यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में एलेना रायबाकिना के हाथों तीन सेटों (4-6, 7-5, 2-6) में मिली करारी शिकस्त के बाद बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) अपना आपा खो बैठीं। खिताबी मुकाबला गंवाने और लगातार तीसरी बार यूएस ओपन ट्रॉफी उठाने (थ्री-पीट) का स्वर्णिम मौका हाथ से फिसलते ही सबालेंका की निराशा कोर्ट पर साफ नजर आई। जानिए आर्थर ऐश स्टेडियम में सबालेंका के इस भावनात्मक विस्फोट, प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बयानों और मानसिक दबाव पर विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 13, 2026 - 11:27
0 2
खिताबी हैट्रिक से चूकने के बाद कोर्ट पर फूटा आर्यना सबालेंका का गुस्सा; पटक-पटककर तोड़ा रैकेट

न्यूयॉर्क। एरिना सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने का सपना टूट गया। दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी बेलारूस की सबालेंका का सपना दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने तोड़ा। 

रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। 

सबालेंका हार के बाद बहुत ही निराश नजर आईं और गुस्से में उन्होंने अपना रैकेट तोड़ दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सबालेंका ने रैकेट को जमीन पर पटक-पटक कल पूरी तरह टेढ़ा कर दिया है। 

दरअसल, हार की वजह से सबालेंका लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने का मौका चूक गईं। अगर सबालेंका खिताब जीतने में कामयाब हो जातीं, तो ओपन युग में लगातार तीन बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के बाद तीसरी महिला खिलाड़ी बन जातीं।  

ट्रॉफी सेरेमनी के बाद निराश सबालेंका अपनी टीम के साथ बैठी हुई थीं। एक वीडियो बनाने वाले ने उनसे संपर्क किया लेकिन सबालेंका ने मना कर दिया। ऐसा लगा जैसे वह हार के बाद शांत और अकेले रहना चाहती हैं। 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सबालेंका ने कहा, "जब आप ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हारते हैं और जब आप 3-पीट करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सच में बहुत मुश्किल होता है। अगर मैं इसे अंदर, अभी या कोर्ट पर रोकती, तो मैं एक शब्द भी नहीं कह पाती। मैं वहां अच्छा महसूस नहीं करती। मैं बाहर के सारे गुस्से और निराशा को दूर करना चाहती थी।"

रायबाकिना का यह पहला यूएस ओपन खिताब है, जबकि कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम है। रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन और विबंलडन भी जीत चुकी हैं। इसी साल रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन भी सबालेंका को हराकर ही जीता था। रायबाकिना को चार मेजर खिताब में से अब सिर्फ फ्रेंच ओपन जीतना है। 


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User