भारतीय सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मैराथन का आयोजन; युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार सुबह भारतीय सेना की उत्तरी कमान (Northern Command) और स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से एक भव्य मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इस खेल और सामाजिक जागरूकता पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा संदेश देना था। जानिए उधमपुर मैराथन के मुख्य आकर्षण, प्रतिभागियों के उत्साह और सेना-प्रशासन के इस जन-सहयोग पर पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 13, 2026 - 11:27
0 2
भारतीय सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मैराथन का आयोजन; युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार की सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। उधमपुर में यह अपनी तरह का पहला मैराथन था। इसका आयोजन देविका स्पोर्ट्स इंडिया के तहत, 'देविका हाफ मैराथन' के नाम से किया गया। 

इवेंट में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग दिया। उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। मैराथन में हर आयु वर्ग के करीब 1,000 धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को 21-किमी, 10-किमी और 5-किमी की कैटेगरी में बांटा गया था।  

विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आईएएनएस से कहा, "उधमपुर में पहली बार हमें एक मेगा मैराथन देखने को मिली है। यहां के युवाओं ने इस मैराथन को आयोजित किया है जिसमें इंडियन आर्मी और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा, कई संस्थाओं ने भी इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अपने-अपने तरह से सहयोग किया है।"

उन्होंने कहा, "मैं इस इवेंट की सफलता के लिए आयोजक युवाओं और इसमें सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैराथन के माध्यम से फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया है।" 

आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, "यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह और रोमांच से भाग लिया, जिसमें प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा। इस तरह के मैराथन को सहयोग मिलते रहने से 'नशा मुक्ति अभियान' को बढ़ावा मिलेगा और यह मजबूत होगा।"

उन्होंने कहा, "मैराथन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोगों के भी सौहार्द भी बढ़ता है। मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैराथन में शामिल होने का आग्रह करता हूं। इससे हमारी जीवनशैली बेहतर होती है।"

देविका स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े लोगों ने बताया कि इवेंट का मुख्य लक्ष्य समाज के सामान्य लोगों और सेना के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरूकता फैलाना है।  


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User