राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अपडेट

Jul 16, 2026 - 13:24
0 5
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अपडेट

- SIT की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी जानकारी

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT कभी भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। खबर है कि SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब सूत्रों ने इस रिपोर्ट से जुड़ी कई अहम बातें सामने रखी हैं।

UP के अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है। अब चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम की रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम की ओर से 24 घंटे में सरकार को फाइनल रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही चढ़ावा चोरी के मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका और सिस्टम पर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद योगी सरकार कानूनी कार्रवाई पर फैसला करेगी। दूसरी ओर सूत्रों ने जानकारी दी है कि स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम की रिपोर्ट में चोरी के एक बड़े अहम कारण का खुलासा किया गया है।

टिन्नू यादव की भूमिका पहले से अधिक स्पष्ट: सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, SIT की विस्तृत जांच रिपोर्ट में टिन्नू यादव की भूमिका पहले से अधिक स्पष्ट होकर सामने आई है। टिन्नू यादव ट्रस्ट की आधिकारिक लिखापढ़ी का हिस्सा नहीं था, लेकिन वह प्रबंधन में चंपत राय के साथ बराबरी से काम देख रहा था। SIT ने बिना नाम लिए संकेत दिया कि टिन्नू के पास मंदिर प्रबंधन की हर संवेदनशील जानकारी रहती थी और उसकी हर स्तर तक पहुंच थी। जांच में सामने आया कि हुंडियों (दान पात्रों) की चाबियां भी टिन्नू यादव के पास रहती थीं, जिसके लिए चंपत राय को परोक्ष रूप से जिम्मेदार माना गया है।

भर्ती प्रक्रिया चोरी की बड़ी वजह: SIT ने भर्ती प्रक्रिया को चोरी की सबसे बड़ी वजहों में शामिल किया है। जिन गणनाकर्मियों की गिरफ्तारी हुई, वे आउटसोर्स हाउसकीपिंग कर्मचारी थे, जिनसे चढ़ावे की गिनती कराई जा रही थी। जांच के अनुसार, इन कर्मचारियों की भर्ती ट्रस्ट पदाधिकारियों की सिफारिश पर हुई और इसमें नियमों का पालन नहीं किया गया। SIT ने माना कि एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के नियमों को कमजोर किए जाने से चोरी की गुंजाइश बनी। विस्तृत जांच रिपोर्ट जमा करने की 15 जुलाई की समयसीमा पूरी हो चुकी है। स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम की जांच रिपोर्ट लगभग तैयार है। रिपोर्ट कभी भी सरकार को सौंपी जा सकती है।

अनियमितताओं के लिए वरिष्ठ लोगों पर जिम्मेदारी: प्रारंभिक रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने और नए सीईओ की नियुक्ति की सिफारिश की गई थी, जिस पर कार्रवाई जारी है। उन्हें मंदिर प्रबंधन में लापरवाही और निगरानी में नाकामी का जिम्मेदार माना गया है क्योंकि पूरा प्रबंधन उनके अधीन था। SIT ने आपराधिक साजिश में उनकी भूमिका पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है, क्योंकि पुलिस की विवेचना अभी जारी है। जांच में एसओपी में बदलाव और भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं के लिए ट्रस्ट के वरिष्ठ लोगों को सबसे अधिक जिम्मेदार ठहराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User