'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर आया सामने, रेत माफिया के खिलाफ जंग लड़ेंगी परिणीति चोपड़ा 

Oct 03, 2026 - 14:26
0 1
'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर आया सामने, रेत माफिया के खिलाफ जंग लड़ेंगी परिणीति चोपड़ा 
Trailer of Reporting Live released

मुंबई । अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आगामी थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' में नजर आएंगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म अवैध रेत खनन और रेत माफिया के खतरनाक नेटवर्क पर आधारित है।  

'रिपोर्टिंग लाइव' 

2 मिनट 2 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां अवैध रेत खनन का काला कारोबार फैला है और इस धंधे की तह में जाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। एक जानलेवा हादसे के बाद, एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर (परिणीति चोपड़ा) और कैमरामैन (देवेन भोजानी) कुछ ऐसे तीखे सवाल उठाने लगते हैं, जिनका जवाब ताकतवर लोग नहीं देना चाहते। लेकिन वे इस मामले की तह में जितना उतरते हैं, यह दुनिया उनके लिए उतनी ही खतरनाक होती जाती है।हर जवाब एक नया सवाल खड़ा करता है और हर सुराग के साथ एक नया खतरा सामने आता है।

रेत माफिया के खिलाफ जंग लड़ेंगी परिणीति चोपड़ा 

इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है और यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फीचर फिल्म है। इसमें परिणीति चोपड़ा (एक फील्ड रिपोर्टर के रूप में) और देवेन भोजानी (कैमरामैन के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।मिहिर जाधव और ध्रुव त्रिपाठी द्वारा लिखी गई 'रिपोर्टिंग लाइव' का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाट ने किया है। 'रिपोर्टिंग लाइव' 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अभिनेत्री पहली बार पत्रकार का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में अभिनेत्री पहली बार पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार को निभाने के बारे में बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा, "इस साल थ्रिलर जॉनर में नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरी दूसरी पारी है, लेकिन एक नए अवतार में। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैंने इस किरदार के जज्बे से जुड़ाव महसूस किया, जो जिज्ञासु, निडर और सच तक पहुंचे बिना रुकने वाली नहीं है और इतनी शानदार स्टार कास्ट के साथ काम करना इस अनुभव को और भी खास बनाता है। मैं दर्शकों द्वारा इस कहानी को देखने का इंतजार कर रही हूं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User