जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टरों के साथ तीन गिरफ्तार

Aug 25, 2026 - 16:57
0 3
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टरों के साथ तीन गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के पांच पोस्टर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में नाका चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को एक मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान कुलगाम जिले के निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है।

सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इससे पहले मंगलवार को ही पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत राजपोरा के सीबी नाथ स्थित यरवान वन क्षेत्र में की गई।

खुफिया सूचना के आधार पर यरवान जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। इसी दौरान जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर संदिग्ध गतिविधि करते हुए आ रहे दो व्यक्तियों को संयुक्त टीम ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लस्सी डाबन निवासी लतीफ अहमद डीडाद और बुनखा बामनू निवासी एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User