होर्मुज में सुरक्षित रूट पर फिर मंडराया खतरा!, फिर युद्ध की आशंका

Jun 27, 2026 - 08:12
0 1
होर्मुज में सुरक्षित रूट पर फिर मंडराया खतरा!, फिर युद्ध की आशंका
Hormuz

- ओमान के पास जहाज पर हमला .
- नए ट्रांजिट रूट को लेकर विवाद.

तेहरान: Iran और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नए ट्रांजिट रूट को लेकर विवाद शुरू हो गया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने चेतावनी दी है कि ओमान और IMO द्वारा घोषित नए शिपिंग रूट का इस्तेमाल न किया जाए. ईरान कह रहा है कि बिना उसकी अनुमति के कोई भी नया रूट नहीं चलेगा.

 इस बीच, ब्रिटिश सेना ने बताया है कि ओमान के पास एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की मैरीटाइम एजेंसी IMO ने फंसे हुए जहाजों को निकालने का अपना अभियान रोक दिया है. यह हमला उसी समय हुआ जब कुछ घंटे पहले ईरान ने जहाजों को चेतावनी दी थी कि वे तेहरान की मंजूरी के बिना नए रूट का इस्तेमाल न करें. इस हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट से फंसे जहाजों को निकालने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दिया गया है. उधर, ओमान ने कहा है कि नया रूट अस्थाई है. जहाजों की सुरक्षा के लिए है. 

11 हजार नाविकों की सुरक्षा पर खतरा: हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की ओर से रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया है. इस फैसले से करीब 11 हजार नाविकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जो अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों पर मौजूद हैं. पिछले कुछ दिनों से संयुक्त राष्ट्र, ओमान और कई सदस्य देशों की मदद से फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चला रहा था. इस मिशन का मकसद उन जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार कराना था, जो युद्ध और सुरक्षा प्रतिबंधों की वजह से कई दिनों से फंसे हुए थे. IMO के मुताबिक इस पूरे इलाके में करीब 20 हजार से ज्यादा नाविक अलग-अलग जहाजों पर फंसे हुए हैं. इनमें से लगभग 11 हजार नाविकों को निकालने के लिए विशेष इवैक्युएशन प्लान तैयार किया गया था. अब रेस्क्यू अभियान रुकने के बाद ये नाविक फिर से बीच समंदर में फंस गए हैं. उन्हें नहीं पता कि वे कब सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर पाएंगे.

क्यों हुआ हमला: ईरान ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि उसकी इजाजत के बिना कोई भी जहाज संयुक्त राष्ट्र और ओमान द्वारा तैयार किए गए नए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल न करे. ड्रोन हमले के कुछ घंटों बाद ईरान की नई पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि जो जहाज ईरान द्वारा तय किए गए आधिकारिक रास्ते के बजाय दूसरे मार्ग का इस्तेमाल करेंगे, उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User