एमटीएनएल के बोर्ड ने पवई की संपत्ति आयकर विभाग को 891.53 करोड़ रुपए में बेचने को दी मंजूरी 

Oct 01, 2026 - 13:48
0 2
एमटीएनएल के बोर्ड ने पवई की संपत्ति आयकर विभाग को 891.53 करोड़ रुपए में बेचने को दी मंजूरी 
The MTNL board has approved the sale of its Powai property

नई दिल्ली । सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने गुरुवार को कहा कि उसके बोर्ड ने मुंबई के पवई स्थित अपनी संपत्ति को आयकर विभाग को 891.53 करोड़ रुपए में बेचने की मंजूरी दे दी है। 

पवई की बेशकीमती ज़मीन बेचने की तैयारी

एमटीएनएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह संपत्ति प्लॉट-सी, टेक्नोलॉजी स्ट्रीट, पवई में स्थित है और इसका कुल भूमि क्षेत्र 20,895.60 वर्ग मीटर है।कंपनी ने कहा कि इस संपत्ति की बिक्री सरकार-से-सरकार (जी2जी) हस्तांतरण या सीधे बिक्री के जरिए की जाएगी।दूरसंचार कंपनी के अनुसार, यह लेनदेन आयकर विभाग की औपचारिक स्वीकृति के अधीन है और इसे राष्ट्रपति एवं अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एएम) की मंजूरी के आधार पर किया जा रहा है।

एमटीएनएल बोर्ड

प्रस्तावित बिक्री एमटीएनएल के गैर-मुख्य परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण करने के प्रयासों का हिस्सा है। यह बिक्री ऐसे समय पर की जा रही है, जब सरकारी दूरसंचार कंपनी लगातार वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है।इसके अलावा, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जुलाई में कहा था कि वित्त वर्ष 2025-26 में एमटीएनएल की कुल देनदारियां करीब 40,008.52 करोड़ रुपए थीं, जबकि उसकी गैर-मुख्य परिसंपत्तियों का मूल्य करीब 50,000 करोड़ रुपए था।

बढ़ते घाटे से निपटने के लिए एमटीएनएल का बड़ा कदम

सरकार ने कंपनी को अपनी देनदारियां पूरी करने में मदद के लिए परिसंपत्ति मौद्रीकरण को एक उपाय के रूप में चिन्हित किया है।जुलाई में लोकसभा में लिखित जवाब में मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, एमटीएनएल का घाटा वित्त वर्ष 2021-22 के 2,616 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 3,101 करोड़ रुपए हो गया।उनके अनुसार, कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2021-22 के 1,696 करोड़ रुपए से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 1,469 करोड़ रुपए रह गई।इस खबर के बाद एमटीएनएल के शेयरों में तेजी देखी गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एमटीएनएल का शेयर दोपहर 1:15 बजे 9.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.18 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में इसने 26.94 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User