महावीर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का किया गया आयोजन

Sep 05, 2026 - 19:12
Updated: 26 days ago
0 6
महावीर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का किया गया आयोजन

Knockout Newz Meerut : महावीर विश्वविद्यालय मेरठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर “शिक्षक दिवस समारोह — ज्ञान से भविष्य तक” विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार हॉल-2 में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलो सॉन्ग, डांस, योग डांस तथा भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से योग एवं नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का सुंदर संदेश दिया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में महावीर विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय, फार्मेसी संकाय, कृषि विज्ञान संकाय, पुस्तकालय विज्ञान संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, कंप्यूटर अनुप्रयोग संकाय, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, कला एवं मानविकी संकाय, विधि अध्ययन संकाय, नर्सिंग संकाय, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय इत्यादि के डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. राजर्षि कुमार कसौधन ने सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह, रचनात्मकता एवं प्रतिभा की प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User