एसबीआई भर्ती 2026: जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन

Oct 20, 2026 - 14:38
0 5
एसबीआई भर्ती 2026: जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन
SBI

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने निश्चित अवधि के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के विभिन्न 6 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। 

रिक्त पदों का विवरण

एसबीआई की ओर से जारी रिक्तियों में जनरल मैनेजर (जीएम) और मुख्य एआई अधिकारी का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) - (जोखिम और परिचालन विश्लेषण) का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) - (एआई गवर्नेंस और अनुपालन) का 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) - (डेटा इंजीनियरिंग, मॉडल एप्लिकेशन डेवलपमेंट और एआई ऑप्स)    का 1, एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट का 1 और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट का 1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जनरल मैनेजर (जीएम) और डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) पदों के लिए कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इसके समकक्ष में बीई/बीटेक/एमटेक या एमएससी (सांख्यिकी/कंप्यूटर साइंस)/एमए (सांख्यिकी)/एमस्टैट/एमसीए होनी चाहिए। एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के लिए कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, एआई, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट या इससे संबंधित विषय में बैचलर/मास्टर डिग्री और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट के लिए कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एआई या इसी तरह के किसी विषय में बैचलर/मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आयु सीमा (कट-ऑफ तिथि: 30 सितंबर 2026)

पोस्ट के अनुसार, आवेदकों की न्यूनतम आयु 30 से 40 वर्षों के बीच और अधिकतम आयु 45 से 55 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों और प्रमाणपत्रों की जांच, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और उसके बाद सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) पर बातचीत के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पदों के आधार पर 90 से 160 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User