Meerut News: सीसीएसयू में अब बिना पास या टोकन नहीं मिलेगी एंट्री 

Oct 16, 2026 - 11:41
0 9
Meerut News: सीसीएसयू में अब बिना पास या टोकन नहीं मिलेगी एंट्री 

नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। सीसीएसयू में अब बिना वैध पास या निर्धारित टोकन के किसी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला लिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने वाहनों के लिए पास बनवाना होगा, जबकि बाहरी वाहनों को प्रवेश से पहले टोकन लेना अनिवार्य होगा। परिसर में सुरक्षा गार्डों की गश्त बढ़ाने के साथ नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई सुरक्षा संबंधी बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि परिसर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही प्रवेश दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, परिसर में आने वाले वाहनों की पहचान और प्रवेश संबंधी विवरण सुनिश्चित किए जाएंगे। स्टाफ के वाहनों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पास जारी होंगे। बाहरी वाहनों को प्रवेश के लिए टोकन लेना होगा। बिना पास या टोकन के आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

बढ़ेगी गश्त, नए स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

बैठक में यूनिवर्सिटी परिसर की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा गार्डों की गश्त और सक्रियता बढ़ाई जाएगी। जिन स्थानों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे परिसर में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य यूनिवर्सिटी में अनुशासन बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User