सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की अंतिम आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक 

Aug 29, 2026 - 16:43
0 4
सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की अंतिम आंसर-की जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक 

नई दिल्ली। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026 की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार फाइनल आंसर-की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की अंतिम आंसर-की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद उम्मीदवार एक्टिविटी सेक्शन में जाएं और 'संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-एनईटी जून 2026 की अंतिम आंसर-की' लिंक पर क्लिक करें। 

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर आंसर-की आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए आंसर-की का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

बता दें कि एनटीए ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति', 'असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन' और 'केवल पीएचडी में एडमिशन' के लिए देश के नागरिकों की योग्यता तय करने के मकसद से संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। 

वहीं, जिन 5 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, उन सभी विषयों की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून 2026 की अंतिम आंसर-की जारी करने के साथ उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें। 

बता दें कि एनटीए की ओर से सीएसआईआर-यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User