सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Sep 21, 2026 - 10:50
Updated: 10 days ago
0 10
सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, व्यापारियों की बढ़ी चिंता

- परिषद दाखिल करेगी अनुपालन रिपोर्ट, 44 संपत्तियों पर कार्रवाई से व्यापारियों की बढ़ी चिंता.

मेरठ: Central Market मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आवास एवं विकास परिषद को अब तक की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी है। सुनवाई से एक दिन पहले रविवार को भी परिषद का Meerut कार्यालय खुला रहा। अधिकारियों ने संबंधित फाइलें और जरूरी दस्तावेज तैयार कराए। उधर, सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना 171वें दिन भी जारी रहा। प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की नजर अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है। धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा कि उन्हें कोर्ट से राहत की उम्मीद है और वे घरों पर कार्रवाई का विरोध जारी रखेंगी।

छह भवनों पर हो चुकी है कार्रवाई

Supreme Court के 14 जुलाई के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने सील की गई 44 संपत्तियों के संबंध में कार्रवाई शुरू की थी। परिषद के अनुसार, इन संपत्तियों का आवासीय उपयोग निर्धारित था, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। Court ने अनधिकृत निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे।

आदेश के बाद परिषद ने संपत्तियों की सील खोलकर सर्वे कराया। आवंटियों को Notice देकर 15 दिन में अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए कहा गया था। तय अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर परिषद ने 16 सितंबर को छह भवनों को ध्वस्त किया। इनमें पांच कॉम्प्लेक्स और एक बैंक्वेट हॉल शामिल था।

रिपोर्ट तैयार करने में अधिकारी जुटे हैं, सोमवार की सुनवाई को देखते हुए परिषद के अधिकारी और अभियंता दिल्ली में मौजूद हैं। मेरठ कार्यालय से भी संबंधित फाइलें और दस्तावेज मंगाए गए। छह भवनों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा भी अनुपालन रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

परिषद के अधिकारियों के अनुसार, जिन छह भवनों पर कार्रवाई हुई, उनके नक्शे स्वीकृत नहीं थे और निर्माण अनधिकृत था। इसी आधार पर ध्वस्तीकरण किया गया।

करीब से 171 दिन से महिलाएं धरने पर हैं, सेक्टर-2 में महिलाएं लंबे समय से कार्रवाई के विरोध में धरना दे रही हैं। रविवार को शीतल पुजानी, राधा गुप्ता, जगरोशनी, रजनी और ऊषा समेत अन्य महिलाएं धरने पर बैठीं। महिलाओं ने कहा कि सोमवार की सुनवाई से उन्हें राहत की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि मकानों को तोड़ने की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलने का समय व्यापारी मांग रहे है, सोमवार को CM Yogi और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ दौरे को देखते हुए कुछ व्यापारियों ने उनसे मुलाकात का समय मांगा है। वहीं, मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने व्यापारियों के इस प्रयास पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मामला Supreme Court में विचाराधीन है, इसलिए इस तरह मुलाकात का प्रयास उचित नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी व्यापारी सक्रिय हैं, सुनवाई से पहले व्यापारी Social Media पर भी अपनी बात रख रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने कहा है कि अगर कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है तो वे आंदोलन करेंगे।

अब सोमवार की सुनवाई में परिषद की अनुपालन रिपोर्ट पर  Court का रुख क्या रहता है, इसी पर Central Market से जुड़े व्यापारियों और प्रभावित परिवारों की नजर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User