सौरव दास और आशुतोष रांका फिर से हिरासत में, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दर्ज हुईं 4 एफआईआर
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जिनमें सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास भी शामिल हैं।
धारा 163 के उल्लंघन पर 4 अलग-अलग थानों में एफआईआर
वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर कुल 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन और अन्य धाराओं में दर्ज की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में बीएनएसएस के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 2 एफआईआर तिलक मार्ग थाने में, 1 मंदिर मार्ग थाने में और 1 बाराखंभा थाने में दर्ज की गई है।
हिरासत के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो जारी
उधर, हिरासत में लिए गए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सौरव दास के साथ आशुतोष रांका भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आशुतोष रांका यह कहते हुए दिख रहे हैं कि "ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर भी होगा।" वहीं, सौरव दास अपने साथ संविधान की प्रति रखे हुए नजर आए। इसके अलावा बस में हिरासत में लिए गए लोग 'भारत माता की जय' और 'जय भीम, जय भीम' के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।
बता दें कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर इंडिया ब्लॉक और कई संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में 12 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान बीएनएसएस की धारा 163 का उल्लंघन किया गया था, जिसके तहत इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू थी। इसी कारण पुलिस ने हिरासत और एफआईआर की कार्रवाई की है।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)