वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ की
- सोनम वांगचुक बोले- भारतीय रेल पर मुझे गर्व
नई दिल्ली : Sonam Wangchuk ने अब भारतीय रेलवे पर गर्व होने की बात कही है। वांगचुक ने नए वीडियो में Delhi-Srinagar Vande Bharat Train के पहले सफर का अनुभव शेयर किया।
Jantar Mantar पर पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनम वांगचुक ने खुद ये वीडियो पोस्ट किया। वांगचुक, उसमें दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के सफर का अनुभव शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है। साथ ही, उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल पर भी अपनी बात रखी।
सोनम वांगचुक को भारतीय रेलवे पर गर्व: सोनम वांगचुक ने X पर अपलोड किए वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। भारत सरकार के वादों पर भी गर्व करना चाहता हूं। कॉपी- Left Rightn Centre'
रेलवे मेरा सबसे पसंदीदा यातायात- वांगचुक
वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि जैसा कि मैंने आप लोगों से कहा था कि हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। हम रेलगाड़ी से निकले। यह मेरा सबसे पसंदीदा यातायात है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवा शुरू की गई है, उस पर मेरा इस बार पहला अनुभव था। मैं चिनाब पर बने पुल को भी देखना चाहता था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा। मुझे भारतीय रेल पर बहुत गर्व है।
संसद में बिल आने पर वांगचुक ने जताई खुशी
सोनम वांगचुक ने आगे कहा, 'एक दिन के विश्राम के बाद कश्मीर में साफ हवा और पानी लेकर अब हम लद्दाख की तरफ बढ़ रहे हैं। बाकी मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में बिल लाया गया। उम्मीद करता हूं कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं बल्कि शिक्षा प्रणाली में भी हो और जारी रहे।'
छात्रों पर कार्रवाई ना करने के वादे पर कायम रहे सरकार
वांगचुक बोले कि मैं सरकार से ये भी अपील करना चाहूंगा कि वो जो लिखित में मेरे और CJP के साथ समझौते हुए थे कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। FIR नहीं करेंगे, उसपर कायम रहें। देश की युवा पीढ़ी में भरोसे का माहौल बनाएं। सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और फिर से महान भारत बनाने में जुट जाएं। गौरतलब है कि अपने घर लौटने से पहले सोनम वांगचुक दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने भी गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)