उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

Sep 04, 2026 - 15:18
0 4
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
Shri Krishna Janmashtami

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।  

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की ओर से उनके ऑफिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से लिखा गया, "पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और संदेश मानवता को सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर आइए, भगवान श्रीकृष्ण की शाश्वत शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें और समाज में एकता, शांति एवं सद्भाव को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।"

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से उनके ऑफिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से लिखा गया, "मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक बधाई दी और सभी के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा और जम्मू-कश्मीर के हर परिवार में खुशियां और खुशहाली लाएगा।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। हर घर खुशियों और समृद्धि से भरा रहे।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "माखन की मिठास से लेकर गीता के ज्ञान तक, श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। पावन जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!"

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर, मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्री कृष्ण ने अधर्म का नाश करने और धर्म का मार्ग स्थापित करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था। उनका असीम प्रेम और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान हम सभी का मार्गदर्शन करे। मेरी प्रार्थना है कि हर घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मैं सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही सबके सुखी, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। जन्माष्टमी का पर्व ऐसा अवसर है, जब भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा व आस्था के साथ याद करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण हम सब के आराध्य हैं। उन्होंने आपना बचपन वृंदावन, मथुरा व आसपास के क्षेत्रों में बिताया। हरियाणा की पावन भूमि भी उनके चरणों से पवित्र हुई थी।

नायब सैनी ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व प्रसिद्ध महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ दिया था। जिसमें न्याय की विजय हुई थी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में गीता का अमर संदेश दिया था। आज भी गीता से सत्य और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है। आज जब हम जन्माष्टमी मना रहे हैं तो उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User