सिक्किम में भूस्खलन से कई घर तबाह

Sep 25, 2026 - 17:46
0 9
सिक्किम में भूस्खलन से कई घर तबाह

Sikkim Landslide News: सिक्किम में गुरुवार रात भारी भूस्खलन हो गई। घटना के बाद पहाड़ी का मलबा तेजी से गांव की तरफ बहता हुआ पहुंचा। लैंडस्लाइड की वजह से कई घर टूट गए हैं, जिससे काफी नुकसान भी हुआ है। इस वक्त की बड़ी खबर सिक्किम से सामने आ रही है। यहां भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना हुई। इस वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम के रिंबी गांव में इस भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई है। गुरुवार देर रात भारी बारिश के बाद यहां पर भूस्खलन हुआ। हालांकि, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूस्खलन की वजह से चट्टानें, मिट्टी और मलबा तेजी से नीचे की ओर आया। भूस्खलन पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशिदिंग क्षेत्र के रिम्बी गांव के कुछ हिस्सों में हुआ है। 

भूस्खलन का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा गांव की तरफ बहकर आने लगा। मिट्टी खिसकने से कीचड़, पत्थर और मलबा नीचे बहने लगा। इस लैंडस्लाइट में कई घर भी तबाह हो गए हैं। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं लगातार बारिश के कारण आसपास के घरों, संपत्ति और सड़क संपर्क को खतरा बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

पहले भी हुआ था भूस्खलन

इससे पहले भी भूस्खलन की वजह से रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा बह गया था। सरकार की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सिक्किम सरकार ने सोमवार को मॉनसून के दौरान खराब हुई सड़कों की राज्यव्यापी जांच शुरू की और अधिकारियों को कनेक्टिविटी बहाल करने का काम तेजी से करने का निर्देश दिया था। बयान में कहा गया है कि सड़क और पुल मंत्री एनबी दहाल ने कई खराब हिस्सों का निरीक्षण किया, जिसमें युक्सम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र में रिंबी और उसके आसपास की सड़कें शामिल थीं, और नुकसान तथा सुरक्षा जोखिमों का आकलन किया।

सरकार ने मरम्मत करने के निर्देश दिए 

भूस्खलन के कारण रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। बयान के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को मंगलवार से रिंबी में मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारियों और ठेकेदारों को मरम्मत का काम तेज़ी से करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने का भी निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User