सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ कोर्ट आज सजा सुनाएगा

Saurabh Rajput Murder Case: पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी या उम्रकैद होगी या रिहाई, इस पर सभी की नजर है.

Sep 30, 2026 - 14:28
Updated: 19 hours ago
0 8
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ कोर्ट आज सजा सुनाएगा

मेरठ। सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी या उम्रकैद होगी या रिहाई, इस पर सभी की नजर है। फैसले को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केस में अब तक जिन 22 गवाहों ने गवाही दी है, सभी ने मुस्कान-साहिल को ही सौरभ का हत्यारा बताया।

जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, फैसले से पहले मुस्कान और साहिल बेचैन हैं। मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही है। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी है। मुस्कान जेल कर्मचारियों से फैसले के बारे में पूछ रही है।

मामला 3 मार्च, 2025 का है। उस दिन मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में पैक कर दिया था। 15 दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट पहुंचीं सौरभ की मां, भाई और बुआ

सौरभ की मां, भाई और बुआ कोर्ट पहुंचे। मां ने कहा कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सौरभ के साथ जो हुआ, उसका इंसाफ होना चाहिए। मुस्कान की बेटी को लेकर कहा कि वह तो साहिल की है। हमारा उससे कोई मतलब नहीं है।

कोर्ट पहुंचे 22 गवाह, कहा- मुस्कान-साहिल ही हत्यारे

केस में अब तक जिन 22 गवाहों ने गवाही दी है, सभी ने मुस्कान-साहिल को ही सौरभ का हत्यारा बताया है। हत्या सुनियोजित ढंग से की गई थी। आरोपियों ने चाकू, उस्तरा, सीमेंट, बालू और बड़ा नीला ड्रम पहले ही खरीद लिया था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की गवाही ने घटनास्थल की भयावहता को उजागर किया है, जहां खून के निशान पूरे कमरे में फैले थे। शव को बेरहमी से काटकर सीमेंट में ड्रम के अंदर छिपाया गया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हत्या की क्रूरता और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। सारी गवाही मुस्कान-साहिल के खिलाफ हैं। ऐसे में उन्हें सजा होना तय माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User