मैं अभिषेक और वैभव को चुनौती के रूप में नहीं देखता'; ओपनिंग स्लॉट और युवा प्रतिभाओं पर संजू सैमसन का बड़ा बयान

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम में ओपनिंग स्लॉट और युवा खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा को लेकर खुलकर बात की है। अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों के उभरने पर संजू ने स्पष्ट किया कि वह इन्हें अपने लिए किसी 'चुनौती' या 'प्रतिद्वंद्वी' के रूप में नहीं देखते। जानिए संजू सैमसन के इस बयान और भारतीय शीर्ष क्रम की रणनीति पर पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 16, 2026 - 12:08
0 3
मैं अभिषेक और वैभव को चुनौती के रूप में नहीं देखता'; ओपनिंग स्लॉट और युवा प्रतिभाओं पर संजू सैमसन का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस पारी की बदौलत सैमसन ने एक बार फिर अपने आलोचकों को शांत कर दिया। 

सीरीज के पहले टी20 में 8 गेंदों पर 10 रन बनाने वाले सैमसन ने इस मुकाबले में 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन से टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही चुनौती पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह मुश्किल है, लेकिन वह समझते हैं कि सभी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सभी का लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना है। टॉप ऑर्डर में हर कोई अच्छा खेल रहा है। मैं उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं, जो मेरे नियंत्रण में हैं।"

सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल जगह है, पूरी टीम मैनेजमेंट और हर किसी के लिए। कप्तान, कोच और चयनकर्ता सभी के लिए मुश्किल है। सभी बहुत अच्छे हैं और सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफॉर्म करते रहने का सही मौका दिया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा है कि मैं अपने प्रतियोगियों के साथ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि वे बाहरी दुनिया के लिए कॉम्पिटिटर हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और हम एक देश के लिए खेल रहे हैं और हम पहले गेम जीतना चाहते हैं, और फिर यह दूसरे लोगों पर निर्भर करता है। 

वैभव सूर्यवंशी के लिए सैमसन ने कहा, "आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जो आईपीएल 700-800 रन बनाकर आया है। मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था। उसके बाद, उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। उसे किसी न किसी तरह से आना ही था। मैंने 2-3 गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया, और वह फॉर्म में था, और हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे। नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं। मैं खुद भी आईपीएल में बतौर कप्तान ऐसी स्थिति में रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "यहीं पर संवाद की जरूरत पड़ती है। हेड कोच से जरूरी संवाद हुआ। इंग्लैंड सीरीज के दौरान काफी संवाद हुआ था। इस सीरीज से पहले भी उनसे काफी बातचीत हुई थी। एक लीडरशिप ग्रुप के तौर पर, हम टीम को सबसे पहले रखते हुए कुछ बहुत मुश्किल फैसले ले रहे हैं। इसलिए, इसका क्रेडिट हमारी टीम के लीडरशिप ग्रुप को जाता है।" 

वैभव को अफगानिस्तान के साथ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में जगह नहीं मिली है। देखना होगा कि सीरीज के तीसरे मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह बनती है या नहीं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User