राम मंदिर ट्रस्ट में परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक रहे कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी 

Jul 07, 2026 - 13:20
0 5
राम मंदिर ट्रस्ट में परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक रहे कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी 
राम मंदिर ट्रस्ट में परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक रहे कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी 

Sanjay Knockout | राममंदिर ट्रस्ट के चयन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद को वरीयता दी गई। हरदोई जिला निवासी कृष्ण मोहन का करिअर काफी शानदार रहा है। वर्ष 1978,बैच के आईएफएस कृष्ण मोहन परमाणु ऊर्जा में वैज्ञानिक भी रहे हैं। वर्ष 2012, में रिटायर होने के बाद संघ से जुड़कर कार्य करना शुरू किया। भगवान श्रीराम मंदिर के उदघाटन समारोह में सपत्नीक शामिल हुए थे।

ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होना केवल एक औपचारिकता थी। संघ ने कृष्ण मोहन को जिम्मेदारी सौंपकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

पहला संघ और भाजपा पर लगते रहे आरोप कि ब्राह्मणों को वरीयता दी जाती है।दूसरा कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर कील कांटें को दुरुस्त करना है।

इसलिए भाजपा ने पहले संगठन में पिछड़ी जातियों को वरीयता दी और अब ट्रस्ट में अनुसूचित जाति से कृष्ण मोहन की ताजपोशी की। राममंदिर चूंकि आस्था से जुड़ा हुआ मुद्दा है इसलिए भाजपा और संघ फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

Read more: कृष्ण मोहन को कमान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User