राजस्थान में बच्ची के साथ दरिंदगी

Jul 06, 2026 - 13:17
0 3
राजस्थान में बच्ची के साथ दरिंदगी
rajasthan darindgi

Sanjay Knockout | राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेरह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। इस घटना को सुनकर रुह कांप जाती है। इस किशोरी को ई -रिक्शा चालक ने बहला फुसलाकर अगवा कर दरिंदों के हाथ बेच दिया। इसके बाद एक नहीं तीस से अधिक हैवानों ने किशोरी के अस्मत के साथ पांच दिनों तक होटल के कमरे में खेलते रहे।

इतना ही किशोरी को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया गया। इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

  • क्या कारण है कि हुक्मरानों को बच्ची की पांच दिन तक चीख सुनाई नहीं दी।
  • होटल के सीसीटीवी कैमरे चलने के बाद भी होटल संचालकों की बेशर्मी से स्पष्ट है कि इस वारदात में वे भी शामिल हैं।
  • इस घटना से हर भारतीय स्तब्ध है।
  •  इस मामले में राजस्थान सरकार को दोषियों को तुरंत सजा देकर देश को एक नजीर पेश करने की जरूरत है।
  • निर्भया कांड की तरह इस मामले को संसद में चर्चा कर कठोरतम सजा का प्राविधान किया जाए।

News Update: 

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस-प्रशासन ने उन चार होटलों पर बुलडोजर चला दिया, जहां बच्ची के साथ कथित तौर पर वारदात हुई थी. इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

पुलिस के अनुसार, यह मामला 18 जून का है. आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को होटल में बेच दिया था. इसके बाद बच्ची के साथ हैवानियत शुरू हुई. आरोप है कि 32 लोगों ने बच्ची के साथ रेप किया. इस पूरे मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User