पूर्वांचल यात्रा दस जिलों का करेगी भ्रमण 

Aug 10, 2026 - 13:50
Updated: 15 days ago
0 6
पूर्वांचल यात्रा दस जिलों का करेगी भ्रमण 

मिर्जापुर। क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य को लेकर प्रारंभ हुई पूर्वांचल-यात्रा दस जिलों का भ्रमण करेगी। नाकआउट न्यूज से फोन पर बातचीत के दौरान श्रीवास्तव ने बताया कि तीस सितंबर को वाराणसी में यात्रा का समापन होगा। यात्रा का मकसद जवाबदेह सरकार है।

उन्होंने कहा इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आजादी के 78 वर्ष व्यतीत होने के बावजूद देश में बेरोजगारी चरम पर है. जिसके कारण इस देश का युवा हताश , निराश और दुखी हैं। जंतर - मंतर पर आंदोलन में इसी कारण नौजवान इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि मंच के अखिलेंद्र सिंह पूर्वांचल यात्रा की व्यवस्था बनाने में जी-जान से जुटे हुए हैं ‌।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User