फिक्की सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां, बोले- आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज

Nov 19, 2026 - 15:03
Updated: 2 days ago
0 126
फिक्की सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां, बोले- आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज
  • पीएम मोदी बोले- सिर्फ 12 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए।

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि आज का अवसर विशेष है। फिक्की अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"

भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाने लगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। हमने लाइसेंस कोटा राज भी देखा, राष्ट्रीयकरण का असफल प्रयोग भी देखा और फिर 21वीं सदी में एक ऐसा भी समय आया, जब भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाने लगा। लेकिन बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने, आप सब ने बहुत परिश्रम किया। हमारे युवाओं ने, हमारे किसानों ने, हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने,उद्योग जगत के आप सभी साथियों ने इस स्थिति को बदला है।

पीएम मोदी बोले- भारत में प्रगति की गति सबसे तेज है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज है और साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी अभूतपूर्व है। वर्ल्ड बैंक की जो ताजा रिपोर्ट आई है, वो हम सभी को गर्व से भरने वाली है। ये रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में ही 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है।

सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 70 के दशक में जब देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब देश की आबादी करीब 50 करोड़ ही थी। गरीबी तब भी हट सकती थी, लेकिन फिक्की भी साक्षी है कि तब नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी रही। फिक्की इस बात का भी साक्षी है कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही नीयत के साथ आगे बढ़ी, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए। यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में चल रहा है, वह सही और सटीक है, और उसमें देश की सफलता की गारंटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सोचिए, 100 साल हो गए... लेकिन 1930 में गांधी यही कहकर गए थे और आज इतने साल के बाद मुझे भी यही कहना पड़ रहा है। मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो। वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे। मेरी इस बात को भी घर-घर में पहुंचाओ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोई भी देश अपने किसानों, अपने लघु उद्यमों, अपने उद्योग, अपने धन सृजक, अपने करदाताओं का सम्मान करते हुए ही आगे बढ़ता है। सुबह-शाम उनको गालियां देकर के देश आगे नहीं बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User