राष्ट्रपति हर्जोग ने भारतीय पायलट की बहादुरी को किया सलाम, बोले 'इजरायल आपका आभारी है कैप्टन स्मित'

Oct 01, 2026 - 15:22
0 1
राष्ट्रपति हर्जोग ने भारतीय पायलट की बहादुरी को किया सलाम, बोले 'इजरायल आपका आभारी है कैप्टन स्मित'
President Herzog Salutes Pilot

तेल अवीव। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर असाधारण साहस दिखाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हर्जोग ने स्मित समेत उन यात्रियों की भी सराहना की जिन्होंने अदम्य साहस की मिसाल पेश की। हर्जोग ने लिखा, "यिनोन हायोन, ज्विका मैन्स, असाफ़ रेगुआन और डॉ. शोता मोसियाश्विली को 'नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक' दिया जाएगा।"

कॉकपिट का दरवाजा खोलकर बचाई जान: यात्रियों और कैप्टन का आभार

उन्होंने आगे लिखा, "उनके साथ और भी लोग थे जिन्होंने हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया और बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की: ताली मैन्स, जिन्होंने कॉकपिट से आवाजें सुनीं और सबका ध्यान खींचा; वे वैकल्पिक पायलट जो कॉकपिट में गए और लैंडिंग तक का काम पूरा किया; और भारतीय पायलट, कैप्टन स्मिथ मच्चर, जिन्होंने अपनी आखिरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला और आतंकवादी को काबू करने में मदद की। उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने स्मित के जल्द सेहतमंद होने की कामना की। धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार—आपकी बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उन कामों के लिए दिल से धन्यवाद जिनसे कई जानें बचीं। मैं आपके पूरी तरह ठीक होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं। इजरयास देश आपका बहुत आभारी है।"

बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बताया 'सच्चा हीरो', 174 लोगों की बची जान

इससे पहले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय मूल के पायलट की तारीफ की थी। नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम।'' घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके 'जल्द और पूरी तरह ठीक होने' की कामना की और उन्हें 'सच्चा हीरो' भी बताया। उन्होंने कहा क‍ि स्मित की बहादुरी के कारण इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के लोगों समेत 174 लोगों की जान बचाई जा सकी।

30 सितंबर की खौफनाक घटना: हाइजैक की कोशिश और सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही विमान को हाइजैक करने की कोशिशों के बीच खूंखार कहानी सामने आई। कॉकपिट के भीतर एक पायलट ने अपने साथी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे वो खून से लथपथ हो गए थे। भारतीय मूल के इस कप्तान ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार वार के बीच कॉकपिट खोलकर यात्रियों को स्थिति से रूबरू कराया, जिसके बाद कुछ और लोगों ने साहस दिखाया और विमान को सऊदी के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User