दुनिया भर में स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं
दुनिया भर में स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं। जब बात एक सच्चे हीरो की जान पर आई, तो सारी दूरियां खत्म हो गईं! आज भारत के पीएम मोदी, अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प और इज़राइल के नेतन्याहू... पूरी दुनिया सिर्फ एक इंसान के लिए हाथ जोड़कर दुआ मांग रही है!
बुधवार को हुए बड़े हादसे में स्मित मच्छार खुद बुरी तरह ज़ख्मी हो गए थे, लेकिन अपनी जान की चिंता किए बिना उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतरवाया। सऊदी अरब के तबूक में शुरुआती इलाज के बाद, अब उन्हें बेहतर इलाज और रिकवरी के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है। आज जब स्मित मच्छार अस्पताल में ज़िंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो उनके लिए सभी लोग दिल से दुआ कर रहे हैं।
खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मित मच्छार और उनके माता-पिता से फोन पर बात कर उनका हाल जाना, परिवार को हिम्मत दी और पूरे देश से गुज़ारिश की— "आइए, हम सब मिलकर इस वीर बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना करें।" जिस इंसान ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई, आज उसे हम सबकी दुआओं की ज़रूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)