मेघालय में सियासी उलटफेर : यूडीपी के 8 विधायक भाजपा में शामिल, एनपीपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

Sep 23, 2026 - 12:47
0 5
मेघालय में सियासी उलटफेर : यूडीपी के 8 विधायक भाजपा में शामिल, एनपीपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी
Political shake up in Meghalaya

नई दिल्ली/शिलांग । मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 12 में से 8 विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत 10 विधायकों की हो गई है और वह नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा सांसद संबित पात्रा, मेघालय भाजपा अध्यक्ष और राज्य प्रभारी अनिल एंटनी की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, खलीहियात से विधायक किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इन विधायकों ने खलीहियात विधायक किर्मेन श्यल्ला के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। इससे पहले 12 सितंबर को पूर्व विधायक और यूडीपी के वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद से ही यूडीपी में टूट के कयास लगाए जा रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मेघालय के लोकप्रिय विधायक बुधवार को भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह न केवल पूर्वोत्तर के लिए बल्कि देश के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। मैं सभी आठ चुने हुए विधायकों का पूरे दिल से स्वागत करता हूं।" रिजिजू ने कहा कि ये सभी विधायक एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूडीपी से जुड़े थे लेकिन पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति को देखते हुए वे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है और पीएम मोदी का लोगों से गहरा जुड़ाव है, उसी से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। 

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User