बिश्केक में पीएम मोदी ने योग प्रेमियों और ITEC के पूर्व छात्रों से की मुलाकात; बोले- 'भारत से गहरा जुड़ाव देखकर गर्व हुआ'

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिज योग प्रेमियों, भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साही नागरिकों और भारतीय तकनीकी व आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम के पूर्व छात्रों के एक विशेष समूह से मुलाकात की। इस संवाद सत्र के दौरान किर्गिज नागरिकों ने भारत में अपने प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और योग के प्रति अपने गहरे अनुराग को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।

Aug 31, 2026 - 15:12
0 1
बिश्केक में पीएम मोदी ने योग प्रेमियों और ITEC के पूर्व छात्रों से की मुलाकात; बोले- 'भारत से गहरा जुड़ाव देखकर गर्व हुआ'

बिश्केक। बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान पहुंचे हुए हैं। बिश्केक में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने भव्‍य स्‍वागत क‍िया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत से गहरा जुड़ाव रखने वाले खास समूह के लोगों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''मैंने ऐसे लोगों के एक समूह से मुलाकात की, जिनका भारत से गहरा जुड़ाव है। इनमें भारतीय मूल के प्रमुख लोग, पर्यावरण के प्रति उत्साही लोग, योग प्रेमी, शिक्षाविद, आईटीईसी के पूर्व छात्र, शोधकर्ता और कई अन्य लोग शामिल थे।''

पीएम मोदी ने आगे ल‍िखा, ''यह देखकर खुशी हुई कि भारत के साथ उनका जुड़ाव और संवाद लगातार बना हुआ है। योग का अभ्यास करने वाले लोगों में से एक प्रतिभागी विश्व योगासन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद आए थे और उन्होंने वहां पदक भी जीता था।''

बिश्केक में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान 'वंदे मातरम' के नारों से माहौल गूंज उठा। पीएम के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुछ झलकियां प्रधानमंत्री ने खुद साझा की। वंदे मातरम की धुनों पर योगाभ्यास अलौकिक रहा।

प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलाकारों ने वंदे मातरम की मधुर धुन पर अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत किया। गोमुख आसन से लेकर वीरभद्रासन को पूरे सामंजस्य के साथ प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शन ने जता दिया कि भारत की यह प्राचीन धरोहर आज पूरे विश्व को स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवन की प्रेरणा दे रही है।

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ यह आत्मीय मुलाकात किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीयों के गर्व, लगाव और भारत से उनके मजबूत रिश्ते को दर्शा रहा था।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User