अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक ; 3 नागरिकों की मौत, तालिबान ने दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी सीमावर्ती प्रांतों कुनार (Kunar) और पक्तिका (Paktika) में भारी हवाई हमले (Airstrikes) किए। जानिए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, अफगान पक्ष के दावे और डूरंड लाइन पर बढ़ते सैन्य तनाव पर पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 21, 2026 - 11:34
0 6
अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक ; 3 नागरिकों की मौत, तालिबान ने दी कड़ी चेतावनी

नई द‍िल्‍ली। पाकिस्तान ने एक बार फ‍िर अफगानिस्तान में हवाई हमले क‍िए। पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार और पक्तिका पर बम बरसाए। इन हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जबक‍ि कई अन्य घायल हो गए।

पाक‍िस्‍तान और अफगान‍िस्‍तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। यह घटना उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक पुलिस चौकी पर हमले के दो दिन बाद हुई है। बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी यूएनबी ने अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी।

अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए। ये दोनों प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं। इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

यूएनबी की र‍िपोर्ट के अनुसार, कुनार प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि कुनार के नूरगल जिले में स्थानीय समय के मुताबिक तड़के तीन बजे हवाई हमला हुआ। उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। हमले में एक इमारत भी नष्ट हो गई।

यूएनबी के अनुसार, पक्तिका प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि पक्तिका के बरमल जिले में तड़के करीब चार बजे दो हवाई हमले हुए। फिलहाल इन दो हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

यह घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पुलिस के एक ठिकाने पर हमले के दो दिन बाद हुई है। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से लड़ाई छिड़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिनके बीच फरवरी में वर्षों बाद सबसे भीषण संघर्ष हुआ था।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User