एनटीए और अफसरों ने बचाई नीट पुनर्परीक्षा की पवित्रता

Jun 22, 2026 - 17:57
Updated: 2 months ago
0 4
एनटीए और अफसरों ने बचाई नीट पुनर्परीक्षा की पवित्रता
NTA and officials safeguarded the integrity of the NEET re-examination

Sanjay Knockout | नीट की पुनर्परीक्षा सकुशल संपन्न कराकर छात्र-छात्राओं से ज्यादा केंद्र सरकार और अधिकारियों ने राहत की सांस ली होगी। देश में पहली बार नीट की पुनर्परीक्षा में सेना की मदद ली गई। इस बार भी नीट की पुनर्परीक्षा की पवित्रता को भंग करने के लिए देश के कई हिस्सों में साजिश रची गई। हरियाणा में रोहतक से दो डाक्टर भाइयों और एक एमडीयू के एक प्रोफ़ेसर ने साजिश रची। समय रहते पुलिस प्रशासन की सक्रियता से इस मामले का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों डाक्टर भाइयों को प्रोफेसर को एक करोड़ रुपए देना था। प्रोफेसर ने नोएडा से किसी आशीष नाम के युवक से पेपर मंगाया था। हालांकि पेपर फर्जी था। रुपए देने से बचने के लिए दोनों डाक्टर भाइयों ने खुद पुलिस से शिक़ायत की। इसी तरह बिहार में चालीस लाख लेकर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। इसलिए कहां जा सकता है कि केंद्र सरकार और एनटीए नीट की पुनर्परीक्षा की अग्नि परीक्षा में सफल हुई।

नोट: संपादकीय पेज पर प्रकाशित किसी भी लेख से संपादक का सहमत होना आवश्यक नही है ये लेखक के अपने विचार है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User