Meerut Weather News: मेरठ में मौसम का मिजाज: तापमान 38 डिग्री पार, तेज धूप और उमस से लोग बेहाल

Meerut Weather Update News : दोपहर होते-होते तेज धूप निकलने से तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी हो गई।

Jun 22, 2026 - 17:51
0 1
Meerut Weather News: मेरठ में मौसम का मिजाज: तापमान 38 डिग्री पार, तेज धूप और उमस से लोग बेहाल
Meerut Weather News

- अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम.

Meerut Weather News: मेरठ में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिन जहां बादलों और धूप के बीच पूरे दिन आंखमिचौली चलती रही. वहीं, सोमवार सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हवा चलने के बावजूद चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली और लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। सुबह हल्के बादलों के कारण मौसम कुछ राहतभरा नजर आया, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकलने से तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी हो गई। शाम तक गर्मी का असर बना रहा और लोगों को काफी असहजता का सामना करना पड़ा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

गर्मी के साथ-साथ शहर की वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक बनी हुई है। मेरठ का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 195 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी की सीमा पर है। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार गंगानगर का AQI 146, जयभीम नगर का 151 और पल्लवपुरम का 158 दर्ज किया गया। वहीं एमआईईटी क्षेत्र का AQI 289 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता श्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नमी और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक धूप और बादलों का यही क्रम जारी रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User