एनएसई का शेयर मौजूदा नियमों के तहत अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं हो सकता लिस्ट: बीएसई सीईओ

Sep 03, 2026 - 15:18
0 2
एनएसई का शेयर मौजूदा नियमों के तहत अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं हो सकता लिस्ट: बीएसई सीईओ
NSE

मुंबई। बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर मौजूदा नियमों के तहत अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं लिस्ट हो सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।  

सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामामूर्ति ने कहा कि एनएसई ने पुष्टि की है कि वह सेल्फ-ट्रेडिंग की मंजूरी के लिए अपने ऑफर डॉक्यूमेंट में कोई अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल नहीं करने जा रहा है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया, "रामामूर्ति ने बताया कि बीएसई की कंप्लायंस टीम ने एनएसई से पता किया था कि क्या वे ऐसी इजाजत लेने और अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में कोई अतिरिक्त दस्तावेज फाइल करने की योजना बना रहे हैं।"

इसमें आगे कहा गया, "उनके अनुसार, एनएसई ने जवाब दिया कि मीडिया रिपोर्टें अटकलों पर आधारित और बेबुनियाद थीं और वह इस मामले में कोई नया अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल नहीं करेगा।"

राममूर्ति ने बताया कि बीएसई ने भी 2017 में अपने ही एक्सचेंज पर ट्रेड करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली थी।

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय पर आया है, जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीएसई पर लिस्ट होने के बाद एनएसई अपने ही एक्सचेंज पर ट्रेड कर सकता है।

इसके अलावा, हाल ही में शुरू किए गए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) पर रामामूर्ति ने कहा कि सीएएस सिस्टम के लिए लिक्विडिटी एक जरूरी चीज है। सीएएस में लिक्विडिटी की कमी के कारण भागीदारी कम रही है। इंडेक्स वॉल्यूम में गिरावट आई है।

वहीं दूसरी ओर, रिपोर्ट से पता चलता है कि अगस्त में एनएसई का मंथली इक्विटी डेरिवेटिव्स टर्नओवर गिरकर 34.48 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो नवंबर 2023 के बाद सबसे कम है। जबकि अगस्त में बीएसई का टर्नओवर 32.2 लाख करोड़ रुपए रहा, जो जून 2025 के बाद सबसे कम है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User