'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Aug 16, 2026 - 12:17
0 2
'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
nikki walia

मुंबई। अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।  

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की एक बात ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया। मैंडी फिल्म में ज्यादातर बातचीत पंजाबी में करती है। उन्हें पंजाबी भाषा काफी पसंद है।

अपने किरदार के बारे में निकी ने कहा, ''मैं धर्म से सिख हूं। मेरी पहली भाषा हिंदी है, लेकिन मैं पंजाबी बहुत आसानी से बोल लेती हूं। सबसे रोमांचक बात यह थी कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंडी के 90 फीसदी डायलॉग पंजाबी में थे। एक हिंदी फिल्म में यह किरदार सिर्फ पंजाबी बोलता है। वह लंदन में रहती है और सिर्फ पंजाबी में बात करती है। भाषा को लेकर मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मैं किरदार की बोली को आसानी से अपना सकीं।''

उन्होंने कहा, "मेरे किरदार की असली चुनौती मैंडी का स्वभाव था। मेरी अपनी पर्सनैलिटी काफी शांत है, जबकि मैंडी इसके बिल्कुल उलट है। मैंडी बहुत तेज आवाज में बात करती है और उसके अंदर काफी एनर्जी है। ऐसे में पर्दे पर इस किरदार को सही तरह से पेश करने के लिए मुझे अपने सामान्य अंदाज से पूरी तरह बाहर निकलना पड़ा और इस तरह यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण किरदार बना।"

अभिनेत्री ने कहा, ''निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने मुझे मैंडी की आवाज को लेकर भी खास निर्देश दिए थे। मुझसे बताया था कि मुझे अपनी आवाज को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करनी है। इसके बजाय आवाज को जितना हो सके उतना ऊंचा और अलग रखना था। यहां तक कि अगर मैंडी कोई सामान्य सी बात भी करती है, तो वह उसे बहुत ऊंची आवाज में कहती है। यह मेरी रोजमर्रा की शैली से बिल्कुल अलग था, लेकिन मैंने निर्देशक की बात पर भरोसा किया और उसी अंदाज में अपने किरदार को निभाया।''

निकी वालिया ने कहा, ''पर्दे पर खुद को मैंडी के रूप में देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत मजेदार अनुभव था। किसी ऐसे किरदार को निभाना जिसमें आपकी अपनी पर्सनैलिटी की झलक बिल्कुल न हो, एक कलाकार के लिए चुनौती के साथ-साथ सीखने का भी मौका होता है।''

फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, पार्वती ओमनाकुट्टन, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह, देव बी. अग्रवाल और संजय कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका में है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User