दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

Oct 02, 2026 - 13:37
0 1
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?
Navjot Singh Sidhu

मुंबई । कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है।  

नवजोत सिंह सिद्धू के घर आई नन्हीं परी

सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है। बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। 

देवी पार्वती से जुड़ा है नाम

इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ''हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं।'बता दें कि आर्या नाम की संस्कृत शब्द 'आर्य' से जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ श्रेष्ठ, सम्मानित या आदरणीय जैसे भावों से जोड़ा जाता है। संस्कृत के संदर्भों में 'आर्य' शब्द का इस्तेमाल किसी सम्मानित या श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है। वहीं, 'आर्या' स्त्रीलिंग रूप में एक सम्मानित महिला के अर्थ में भी इस्तेमाल होता है। वहीं संस्कृत शब्दकोशों में 'आर्या' को देवी पार्वती के एक नाम के तौर पर भी दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है।एंटरटेनमेंट की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल हैं। सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User