एमपी भाजपा में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने काटा बवाल
Sanjay Knockout | भारतीय जनता पार्टी में जो होता नहीं था वह हो गया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में टिकट कटने से नाराज़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम दास मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और हाईवे जामकर भाजपा आलाकमान के प्रति नाराजगी जताई। भाजपा आलाकमान ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर एक तीर से दो निशाना साधा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा की राजनीति में परिवारवाद के बढ़ते वर्चस्व से केंद्रीय आलाकमान नाराज हैं।
संघ के नेता भी इस कल्चर से अपने को असहज महसूस कर रहा है। नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा आलाकमान उनसे दूरी बना ली है। मिश्रा के समर्थकों ने जिस तरह से पार्टी लाइन के विपरीत अनुशासन हीनता की है उससे तय है कि उनके नेता का भाजपा में अब भविष्य नहीं है।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर मध्यप्रदेश के सीएम मोहनलाल यादव के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है।सीएम और उनके परिवार के सदस्यों के जमीनों के खरीद फरोख्त में जिस प्रकार से नाम आया है उससे भाजपा की काफी किरकिरी हुई है। इसलिए भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर सीएम को भी संदेश दिया है कि मनमर्जी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)