Meerut News: कृषि विकास में आकाशवाणी की भूमिका पर शोध कार्य किया पूर्ण
KNOCKOUT NEWZ MEERUT: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शोधार्थी सुरेंद्र कुमार आधाना ने "कृषि विकास में आकाशवाणी की भूमिका" विषय पर अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
शोध कार्य पूर्ण होने के उपरांत उन्होंने अपने शोध का प्रस्तुतिकरण विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर पिताबास प्रधान के समक्ष किया। प्रस्तुतीकरण के दौरान शोध की विषयवस्तु, निष्कर्षों तथा कृषि विकास में आकाशवाणी की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
विषय विशेषज्ञ एवं विभाग के शिक्षकों ने शोध कार्य की सराहना करते हुए सुरेंद्र कुमार आधाना को शोध उपाधि प्राप्ति के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रशांत कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका वर्मा तथा विभाग के अन्य शोधार्थी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)