मेरठ के शार्दूल विहान बने सब इंस्पेक्टर, एशियाई खेलों में देश का नाम किया हैं रोशन
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में देश-प्रदेश का नाम किया रोशन,
- एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता हैं शार्दूल विहान।
नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले शार्दूल विहान अब वर्दी में भी अपनी सेवाएं देंगे। एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आए शार्दूल विहान को उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के पद पर नियुक्ति मिली है। शार्दूल के पिता दीपक विहान ने बताया कि नियुक्ति के बाद शार्दूल की तैनाती मुरादाबाद में होगी। खेल के साथ अब पुलिस सेवा की नई जिम्मेदारी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 खिलाड़ियों को मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें मेरठ के शार्दूल विहान भी शामिल रहे।
शार्दूल के पिता दीपक विहान ने कहा कि शार्दूल ने निशानेबाजी में जिस तरह मेहनत और अनुशासन के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया है, उसी भावना के साथ वह पुलिस सेवा में भी अपना दायित्व निभाएगा। पिछले वर्ष उनकी नियुक्ति भारतीय सेना में नान-कमीशंड आफिसर पद पर हुई थी। इस वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से खेल कोटे के तहत उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति प्रदान की गई है।
एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आए शार्दूल विहान
बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता शार्दूल विहान को उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी वर्ष जून में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शार्दुल विहान को सम्मानित किया गया था। दीपक विहान ने कहा कि शार्दूल ने निशानेबाजी में जिस तरह मेहनत और अनुशासन के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया है, उसी भावना के साथ वह पुलिस सेवा में भी अपना दायित्व निभाएगा। पिछले वर्ष उनकी नियुक्ति भारतीय सेना में नान-कमीशंड आफिसर पद पर हुई थी।
इस वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से खेल कोटे के तहत उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति प्रदान की गई है। उस समय वह एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के निशानेबाजों में शामिल रहे। शार्दूल ने दयावती मोदी अकादमी से शिक्षा प्राप्त की। स्कूल स्तर से ही निशानेबाजी में उनकी प्रतिभा को पहचान मिली और आगे चलकर उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)