मेरठ बंद का असर: बारिश में भी डटे रहे व्यापारी, सूरजकुंड समेत कई मार्केट में भी पसरा सन्नाटा

Sep 02, 2026 - 17:35
0 8
मेरठ बंद का असर: बारिश में भी डटे रहे व्यापारी, सूरजकुंड समेत कई मार्केट में भी पसरा सन्नाटा
मेरठ बंद का असर: बारिश में भी डटे रहे व्यापारी
  • मेरठ बंद में व्यापारियों का प्रदर्शन
  • बारिश के बीच सड़क पर छाता लगाकर बैठे, जमकर नारेबाजी की

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर बुधवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया। बंद का मेरठशहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से बारिश होने के बावजूद व्यापारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। शास्त्री नगर के कुछ व्यापारी सड़कों पर निकले और अन्य व्यापारियों से मेरठ बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। अलग-अलग रास्तों से व्यापारी धीरे-धीरे गुटों में धरना स्थल तक पहुंचे।

मेरठ शास्त्री नगर में ध्वस्तीकरण और आवास विकास परिषद की सैटबैक कार्रवाई के विरोध में संयुक्त मेरठ बचाओ समिति की ओर से बुधवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में व्यापारी आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा रोड पहुंचे। यहां डॉ. अशोक गर्ग के क्लीनिक के बाहर व्यापारियों ने छतरी लगाकर धरना शुरू कर दिया।

आवास विकास परिषद और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी: संयुक्त मेरठ बचाओ समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में व्यापारियों ने आवास विकास परिषद और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी कार्रवाई का विरोध जताते हुए बंद और धरना जारी रखे हुए हैं।

IMA बोला- इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

IMA अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने बताया कि नर्सिंग होम एसोसिएशन ने पहले ही मेरठ बंद को समर्थन देने की घोषणा की थी। इसी के बाद IMA ने भी बंद के समर्थन का फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि IMA से जुड़े सभी चिकित्सकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बुधवार को OPD सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होंगी। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर तैनाती

मेरठ बंद को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी की है। प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। CO और SP अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब में जुटी संगत, लंगर की तैयारी: धरना स्थल के पास गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब में भी काफी संख्या में संगत पहुंची। यहां लंगर की व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं।

शास्त्री नगर और जागृति विहार के बाजार बंद: बुधवार को शास्त्री नगर और जागृति विहार के बाजार बंद रहे। दुकानों के शटर गिरे रहे और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। व्यापारियों ने बंद को समर्थन देते हुए आवास विकास परिषद की कार्रवाई का विरोध जताया।

सूरजकुंड मार्केट में भी पसरा सन्नाटा: मेरठ बंद का असर सूरजकुंड मार्केट में भी देखने को मिला। यहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में सामान्य व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह थमी नजर आईं। दुकानों के शटर बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने कार्रवाई के विरोध में बंद को समर्थन दिया और इसे सफल बनाने का प्रयास किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User