समृद्ध संस्कृति के उत्सव ओणम की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Aug 26, 2026 - 12:54
0 2
समृद्ध संस्कृति के उत्सव ओणम की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। केरल के सबसे लोकप्रिय और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार ओणम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल के मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह त्योहार सभी के लिए खुशियां, नई शुरुआत और समृद्धि लेकर आए।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ओणम के खुशी के मौके पर मैं सभी को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, समृद्धि और सबसे बढ़कर, सबको साथ लेकर चलने और एकजुटता की भावना का जश्न मनाता है, जो भारत के मूल्यों को दर्शाता है। ओणम के रंग और उत्सव हर घर में खुशियां, शांति और समृद्धि लाएं। ओणम की शुभकामनाएं!"

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, "ओणम की शुभकामनाएं! उम्मीद है कि आप सभी का जश्न शानदार हो और आने वाले दिन आपके लिए प्यार, खुशियां और शांति लेकर आएं।"

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया,"ओणम के त्योहार पर मेरे सभी प्यारे मलयाली भाई-बहनों को शुभकामनाएं! ओणम हमारी समृद्ध संस्कृति का उत्सव है, हमारी एकता का जश्न मनाने और समृद्ध केरल के लिए प्रार्थना करने का अवसर है!"

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक्स पोस्ट में कहा, "जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर, सभी मलयालियों का गौरवशाली राष्ट्रीय त्योहार 'ओणम' प्यार, समानता और एकता का संदेश फैलाए। दुनिया भर के सभी मलयालियों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!"

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरी वाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "ओणम के शुभ अवसर पर, आपका घर सुख-शांति से भरा रहे। आपके और आपके परिवार के लिए हमेशा खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा, "ओणम के इस खुशी भरे मौके पर, जो दुनिया को याद दिलाता है कि सभी लोगों को प्यार, शांति और भाईचारे को अपनाकर खुशी-खुशी साथ रहना चाहिए, मैं सभी को ओणम त्योहार की हार्दिक बधाई देता हूं।"

डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक्स पोस्ट में कहा, "ओणम उस दौर की याद दिलाता है, जब धरती और इंसान एक साथ मिलकर रहते थे। जन्म से कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। आइए, सबके लिए समानता को अपना लक्ष्य बनाएं। हम महाबली का जश्न एक हारे हुए राजा के तौर पर नहीं, बल्कि खुशहाली और आनंद के प्रतीक और लोगों के दिलों में बसे राजा के तौर पर मनाएं। महाबली की धरती पर समानता फले-फूले। सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!"

तमिलनाडु के सीएम विजय ने एक्स पर लिखा, "दुनिया भर के सभी मलयाली लोगों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं! केरल के इस फसल उत्सव पर, आपके घरों और दिलों में प्यार और खुशियां भर जाएं! आपका जीवन भी फूलों की रंग-बिरंगी आकृतियों (पूकलम) की तरह ही उज्ज्वल और सुंदर बने! प्यार बांटने, खुशियां मनाने और एकता का सम्मान करने का यह त्योहार सभी के जीवन में सेहत और खुशहाली लाए! सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं।"

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User