भारतीय रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, युवा स्नातकों के लिए 3,584 पदों पर भर्ती

Oct 11, 2026 - 16:10
0 3
भारतीय रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, युवा स्नातकों के लिए 3,584 पदों पर भर्ती
Indian Railways Recruitment

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी-ग्रेजुएट) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) के तहत ये भर्तियां रेलवे संचालन और प्रशासन के विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, भर्ती चार प्रमुख पदों के लिए होगी, जिनमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट शामिल हैं। ये पद रेलवे की वाणिज्यिक सेवाओं, ट्रेन संचालन, लेखा और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं।

पदवार रिक्तियों का विवरण

कुल 3,548 रिक्तियों का विभाजन इस प्रकार है:

  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद

  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद

  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद

वेतनमान (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: पे लेवल-6 के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह।

  • अन्य तीन पद: पे लेवल-5 के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह।

  • इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं देय होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर (रात 11:59 बजे तक)

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 नवंबर

  • आवेदन संशोधन (Correction Window): 9 नवंबर से 18 नवंबर तक

पात्रता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री या समकक्ष योग्यता।

  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

चयन प्रक्रिया और बड़ा बदलाव

चयन प्रक्रिया में प्रथम चरण सीबीटी (CBT-1), द्वितीय चरण सीबीटी (CBT-2), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे।

टाइपिंग टेस्ट में बदलाव: इस भर्ती में जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBST) को हटा दिया गया है। हालांकि, उम्मीदवारों के पास बुनियादी कंप्यूटर व टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए, जिसकी जांच नियुक्ति के बाद की जाएगी।

विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User