जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

Aug 08, 2026 - 12:22
0 3
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों की मांगों पर चर्चा के लिए सरकार ने छात्र प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। इसके बाद आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसडीओ की अगुवाई में आंदोलन स्थल से स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुआ। छात्र प्रतिनिधियों के मुताबिक, सरकार के साथ होने वाली बैठक में मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा, एज कटऑफ, बैकलॉग और रेगुलर पदों के लिए आयोजित परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के तहत सरकार से बातचीत करने वाली आठ सदस्यीय टीम के नेता रामावतार महतो ने कहा कि बैठक का मुख्य मुद्दा 14वीं जेपीएससी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा तत्काल रद्द करनी चाहिए। इसके अलावा एज कटऑफ, बैकलॉग और बैकलॉग-रेगुलर पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग भी सरकार के सामने रखी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदन कुमार ने कहा कि छात्र 2022 से जेएसएससी की ओर से टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीपीएल एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी कई परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इनमें जेएसएससी सीजीएल और पीजीटी परीक्षा भी शामिल है। छात्रों की मांग है कि इन परीक्षाओं को भी रद्द किया जाए।

छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रविशंकर ने कहा कि छात्र 25 तारीख से लगातार धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार की ओर से बातचीत की पहल को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपनी सभी मांगों के साथ संबंधित साक्ष्य भी सरकार के सामने रखेगा।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी बात सुनेगी और समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। अब सबकी नजर सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच होने वाली बैठक के नतीजे पर है।

राज्य सरकार से मिलने वाले छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा, "हम चाहते हैं कि हेमंत सोरेन हमारी तकलीफ दूर करें, हम सरकार के साथ सार्थक बातचीत शुरू करना चाहते हैं, हमें उम्मीद है कि यह बैठक सफल रहेगी।"

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User