Indian Auto Sector Sales July 2026: भारतीय ऑटो सेक्टर की जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री; यात्री वाहनों की मांग में 34.3% का उछाल, SIAM ने जारी किए आंकड़े

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय ऑटो उद्योग ने जुलाई 2026 में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और यह 4,57,810 यूनिट्स पर पहुंच गई है। इसके अलावा दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की मांग में भी दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई है।

Aug 13, 2026 - 17:01
0 0
Indian Auto Sector Sales July 2026: भारतीय ऑटो सेक्टर की जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री; यात्री वाहनों की मांग में 34.3% का उछाल, SIAM ने जारी किए आंकड़े
India Auto Sales July 2026: PV Sales Up 34.3% To Record High

नई दिल्ली। भारत में Automobile Industry पूरी रफ्तार से भाग रही है और जुलाई में बिक्री अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही है। इसमें यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से गुरुवार को दी गई। 

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 3,40,772 यूनिट्स थी। 

दूसरी तरफ, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 15,69,120 यूनिट्स थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 यूनिट्स हो गई है, जो कि जुलाई 2025 में 69,403 यूनिट्स थी।  

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है, जिसमें सभी सेगमेंट में व्यापक स्तर पर वृद्धि देखी गई।

मेनन ने कहा, "भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री की है, जिसमें यात्री वाहन, तिपहिया और दोपहिया वाहन सेगमेंट में जबरदस्त डबल-डिजिट ग्रोथ हुई है। यात्री वाहनों की बिक्री 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4.58 लाख यूनिट्स, तिपहिया वाहनों की बिक्री 33.4 प्रतिशत बढ़कर 0.93 लाख यूनिट्स और दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19.23 लाख यूनिट्स हो गई।"

उन्होंने आगे कहा कि कई महीनों से जारी यह सकारात्मक गति फेस्टिव सीजन में भी बनी हुई है, और उम्मीद है कि मजबूत कंज्यूमर सेंटीमेंट से मांग को सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा, दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर की बिक्री 23.7 प्रतिशत बढ़कर 7,98,190 यूनिट हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 20.7 प्रतिशत बढ़कर 10,74,796 यूनिट हो गई।

इसी तरह, मोपेड की बिक्री 48.6 प्रतिशत बढ़कर 50,497 यूनिट हो गई।

तिपहिया सेगमेंट में, पैसेंजर कैरियर की बिक्री 32.9 प्रतिशत बढ़कर 77,994 यूनिट हो गई, जबकि गुड्स कैरियर की बिक्री 40.3 प्रतिशत बढ़कर 12,896 यूनिट हो गई। ई-रिक्शा की बिक्री 7.5 प्रतिशत बढ़कर 1,132 यूनिट और ई-कार्ट की बिक्री 16.2 प्रतिशत बढ़कर 538 यूनिट हो गई।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User