Sports News: कोहली और बुमराह की वापसी के बीच वनडे सीरीज़ में नई शुरुआत करने उतरेगा भारत

Jul 14, 2026 - 11:33
0 0
Sports News: कोहली और बुमराह की वापसी के बीच वनडे सीरीज़ में नई शुरुआत करने उतरेगा भारत

- भारत को UK दौरे पर अभी भी पहली जीत की तलाश है 

Sports News: UK दौरा अब तक भारत के लिए उम्मीदों से कहीं कमतर साबित हुआ है। पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत को T20I सीरीज़ में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। भारत पहली बार लगातार छह T20I हारा। इसका नतीजा यह हुआ कि लगातार दो बार की विश्व विजेता भारत को T20I रैंकिंग में इंग्लैंड के हाथों शीर्ष स्थान भी गंवाना पड़ा।

हालांकि, मंगलवार को बर्मिंघम में भारत नए प्रारूप में नई शुरुआत करने उतरेगा। वनडे में रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी के साथ ही विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी वापसी करते नज़र आएंगे। अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति से भारतीय टीम काग़ज़ पर मज़बूत नज़र आ रही है लेकिन लगातार हार झेल रही भारतीय टीम के सामने अतीत के प्रदर्शन से जल्द बाहर निकलने की चुनौती होगी।

एक बड़ी सीरीज़ जीत के बाद इंग्लैंड के कोचिंग सेट अप में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्रेंडन मक्कलम इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाए जा चुके हैं लेकिन वह सफ़ेद गेंद में इंग्लैंड की टीम के साथ इस भूमिका में बने रहेंगे। वह हैरी ब्रूक के साथ मिलकर T20I सीरीज़ के प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से उतरेंगे।

हालिया प्रदर्शन-

इंग्लैंड: WWLLL (पिछले पांच पूर्ण मुक़ाबले, हालिया सबसे पहले)

भारत:WWWLL

कोहली और ब्रूक पर रहेंगी नज़रें

T20I सीरीज़ में ब्रूक ने इंग्लैंड को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रूक ने बतौर कप्तान टीम की अगुवाई तो की ही लेकिन इसके साथ ही बल्ले से भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चार पारियों में 229 रन बनाए। ब्रूक को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ भी चुना गया। इंग्लैंड अगर T20I सीरीज़ के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहता है तो उन्हें ब्रूक से एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ब्रूक ने पिछले 10 वनडे मुक़ाबलों में 54.13 की औसत और 109.62 के स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाए हैं।

IPL 2026 के बाद कोहली पहली बार खेलते नज़र आएंगे। चोट के चलते वह अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में इस साल की शुरुआत में घर पर न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में खेलने के बाद पहली बार कोहली भारतीय टीम की जर्सी में नज़र आएंगे। कोहली ने हालिया समय में वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पिछले सात वनडे मुक़ाबलों में उनके बल्ले से 123.2 की औसत और 108.64 के स्ट्राइक रेट से 616 रन निकले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User