स्वतंत्रता दिवस समारोह: कड़ी सुरक्षा के बीच लाल किला पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल 

Aug 13, 2026 - 15:00
0 6
स्वतंत्रता दिवस समारोह: कड़ी सुरक्षा के बीच लाल किला पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल 

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल का आयोजन गुरुवार की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मजबूती सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त के बीच किया गया।

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। साथ ही, कई तरह के प्रतिबंध लगाने जाए जा सकते हैं।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। उनके मुताबिक, आज रिहर्सल का आयोजन किया गया है। ऐसे मौकों पर शाहरदा काफी संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। सीमा की दृष्टि से देखे, तो हमारे जिले से कुल सात सीमा चिन्हित होते हैं, जिसमें गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल है। लिहाजा इन इलाकों में ट्रैफिक रात 10 बजे से पूरी तरह बंद रहेगी।

उनके मुताबिक, वैसे तो पूरे जिले में पहले से ही चौकियां हैं। लेकिन, हमने अपने जिले में कुछ अस्थायी चौकियां भी बनाई हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर प्रकार की आपाताकालीन स्थिति में रेसपॉन्स व्हिकल, पेट्रोल व्हिकल अपने-अपने इलाकों में हर प्रकार की आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल किला परिसर के पीछे, यमुना नदी का खादर वाला इलाका सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरूस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इन इलाकों में 15 अगस्त तक पेट्रोलिंग करते रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस जोन-2 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात 10 बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इन इलाकों में व्यवसायिक वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। हमने उत्तर प्रदेश और हरियाण से जुड़े अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित किया और उनसे कहा कि वो इन इलाकों में किसी भी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को आने से रोके, ताकि भीड़ पर अंकुश लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के लिए कई डायवर्जन प्वाइंट भी बनाए गए हैं।उनके मुताबिक, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और लुटियंस जोन व वीआईपी इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि वीआईपी आगामन बंद रहे। हमने अपने सभी अधिकारियों को इन इलाकों में तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार से स्थिति अव्यवस्थित नहीं हो।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमने प्रिंट मीडिया के माध्यम से उन सभी इलाकों के बारे में बता दिया है, जो ट्रैफिक के चलते प्रभावित हो सकते हैं और साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्गों का चयन करने का भी सुझाव दिया है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User