UP Politics: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को बड़ा झटका; दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल, पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। सहारनपुर से कांग्रेस के प्रमुख नेता और सांसद इमरान मसूद को पारिवारिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा झटका लगा है, जब उनके दामाद शायान मसूद ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।जानिए शायान मसूद के सपा में शामिल होने और इसके सियासी प्रभावों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

Aug 21, 2026 - 11:23
0 3
UP Politics: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को बड़ा झटका; दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल, पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज
Imran Masood Son-In-Law Shayan Masood Joins Samajwadi Party

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शायान मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में गाना भी लगाया।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर जानकारी देते हुए बताया कि आज लखनऊ में सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद के दामाद का सपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आप देख रहे हैं कि पीडीए की स्वीकार्यता बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। लोगों के अंदर इस बात को लेकर उत्साह है कि इस बार उत्तर प्रदेश के अंदर बदलाव आए। हम लोग भी पार्टी के साथ और पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और इंशाअल्लाह मजबूती के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर एक बेहतर रिजल्ट देने का काम करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और सपा नेता शायान मसूद ने कहा कि अखिलेश उत्तर प्रदेश के सबसे दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच वाले नेताओं में से एक हैं। आपने देखा कि 2012 से 2017 तक जब उनकी सरकार सत्ता में थी, अखिलेश जी ने 10 साल पहले जो काम किया था, भाजपा सरकार आज तक उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। चाहे लैपटॉप बांटना हो, साइकिल बांटना हो, विकास परियोजनाएं हों या राजमार्गों का निर्माण, इस सरकार ने उन परियोजनाओं की नकल करने की कोशिश जरूर की है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, नकल करने के लिए भी बुद्धि की जरूरत होती है, और वे वह भी नहीं कर पाए।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User