शोभना के ऐतिहासिक शतक पर भारी पड़ी जॉर्जिया वोल की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा

Oct 11, 2026 - 16:36
0 9
शोभना के ऐतिहासिक शतक पर भारी पड़ी जॉर्जिया वोल की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा
Australia

ब्रिस्बेन । ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश से मिले 221 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 28.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।  

मैच का परिणाम: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कमाल की रही। जॉर्जिया वोल और फोएबे लिचफील्ड की जोड़ी शानदार लय में दिखाई दी और उन्होंने महज 119 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की इस सलामी जोड़ी के आगे बांग्लादेश की गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आईं।

लिचफील्ड ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में लिचफील्ड ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, जॉर्जिया ने शानदार बैटिंग करते हुए 81 गेंदों में शतक लगाया।

उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 131 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए। वहीं, एलिसा पेरी 22 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जॉर्जिया वोल: 97 गेंदों में 131* रन (81 गेंदों में शतक, 19 चौके)।

इससे पहले, बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 220 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और फरगाना होक 13 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

 शर्मिन सुल्ताना भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और 20 गेंदों का सामना करने के बाद 5 रन बनाकर आउट हुईं। शर्मिन अख्तर को मेगन शट ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। 8 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

 हालांकि, इसके बाद कप्तान निगर सुल्ताना और शोभना मोस्तरी ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 195 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

एलिसा पेरी: 22 गेंदों में 19* रन।

सुल्ताना 114 गेंदों का सामना करने के बाद 74 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। वहीं, शोभना बांग्लादेश की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

 उन्होंने 134 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 18 चौके लगाए। शोर्ना अख्तर 8 रन ही बना सकीं, तो रितु मोनी बिना खाता खोले रनआउट हुईं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मेगन शट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, किम गार्थ ने 35 रन देकर एक विकेट झटका।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User