नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों में तीन किशोर शामिल — पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV खंगालकर सुलझाई गुत्थी

Sep 18, 2026 - 12:13
0 6
 नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों में तीन किशोर शामिल — पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV खंगालकर सुलझाई गुत्थी
Gang-rape

दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास लड़की का शव मिला था, जो इतनी बुरी हालत में था कि शुरुआत में शव का लिंग तक तय नहीं हो पा रहा था। आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्सों को नोच लिया था और एक हाथ धड़ से अलग पड़ा मिला।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता आरोपियों को पहले से जानती थी। घटना वाले दिन वह एक टेम्पो में उनके साथ सफर कर रही थी। आरोप है कि टेम्पो के भीतर सभी ने साथ शराब पी, इसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया, चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई और शव खुले खेत में फेंक दिया गया।

पीड़िता की गुमशुदगी परिवार ने दर्ज नहीं कराई थी। पूछताछ में परिवार ने पुलिस को बताया कि लड़की अक्सर घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद खुद लौट आती थी।

सुराग न होने के बावजूद कैसे खुली गुत्थी
घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और आरोपियों की पहचान भी शुरू में नहीं हो सकी थी। ऐसे में जांच टीम ने इलाके और आसपास के रास्तों के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान घटना के अनुमानित समय के आसपास एक टेम्पो वहां से गुजरता दिखा, हालांकि अंधेरे के चलते उसका नंबर साफ नहीं दिख रहा था। पुलिस ने कई कैमरों की मदद से उसी टेम्पो की आवाजाही को ट्रैक करना शुरू किया।

15 और 16 सितंबर की दरम्यानी रात रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद संदिग्ध टेम्पो को ढूंढ निकाला गया। टेम्पो चालक से पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ी और चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं।

कौन हैं आरोपी
पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान खद्दा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचु के रूप में हुई है। बाकी तीन आरोपी 16 और 17 साल के किशोर बताए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल टेम्पो बरामद कर लिया है।
मामले में BNS की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम, हर आरोपी की भूमिका और फोरेंसिक साक्ष्यों की पुष्टि के लिए जांच अभी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User