पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह: एशियन गेम्स 2026 में पहलवानों के प्रदर्शन पर जताई निराशा

Oct 05, 2026 - 17:00
0 2
पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह: एशियन गेम्स 2026 में पहलवानों के प्रदर्शन पर जताई निराशा
Former President Brijbhushan Sharan Singh

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम 8 मेडल आएंगे, लेकिन महिला पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

कम से कम 8 मेडल की थी उम्मीद

बृजभूषण शरण सिंह ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "देखिए, इस बात कुश्ती में जो हमारा अनुमान था वो नहीं हुआ। लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। मेरा मानना था कि कुल 8 मेडल आएंगे, जिसमें 3 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल होंगे, लेकिन आए छह मेडल। इसके बाद भी साल 1966 के बाद यह पहली बार इतना शानदार नतीजा है। कह सकते हैं कि एशियन गेम्स 2023 के बराबर ही हमारे मेडल आए, लेकिन इस बार गोल्ड मेडल की संख्या ज्यादा रही।"

पिछले वर्षों की उथल-पुथल का असर

उन्होंने आगे कहा, "अभी कुश्ती पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि पिछले दो से तीन साल कुश्ती में उथल-पुथल रही जिससे बहुत अच्छे खिलाड़ी अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। इस समय सरकार, खेल संघ और खिलाड़ियों की सामंजस्य बनी हुई है। यह जो 6 मेडल एशियन गेम्स में आए हैं, हमारा प्रयास रहेगा कि यही छह मेडल ओलंपिक में भी आएं।"

राजनीतिक भविष्य पर दिया स्पष्ट जवाब

अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि वह वर्ष 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगले संसदीय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी संसदीय चुनाव लड़ने को लेकर कोई बयान नहीं दिया जा सकता है।

भारत के खाते में आए कुल 6 पदक

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला पहलवानों ने मिलकर कुल छह मेडल जीते। अमन सहरावत 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता। नितेश सिवाच ग्रीको-रोमन के 97 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीता, तो दीपक पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ग्रीको-रोमन रेसलिंग के 87 किलोग्राम वर्ग में पुरुष पहलवान सुनील कुमार भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User