फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, दो की हालत गंभीर

Sep 29, 2026 - 09:53
0 8
फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, दो की हालत गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की उम्र 6 साल से 25 साल के बीच बताई जा रही है। 

धमाका इतना तेज; 500 मीटर दूर तक सुनाई दी गूंज, आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे फल कारोबारी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता के घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया और जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज 500 मीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों की पहचान कुणाल, आलोक, अर्पित, वेद और यश के रूप में हुई है। इनमें चार सगे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे कस्बे में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना शाम करीब 5:30 बजे पीआरवी के जरिए मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया।

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच

पुलिस और फायर ब्रिगेड के करीब 16 कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश की। अभियान के दौरान सात लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सात लोगों को मलबे से निकाला गया है।

जांच में जुटी फोरेंसिक टीमएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ में एक सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। मौके पर चार गैस सिलेंडर मिले हैं, जिनमें दो के फटने की बात कही जा रही है। हालांकि, विस्फोट का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक और फायर विभाग की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से मुख्य मकान की दो मंजिलें पूरी तरह ढह गईं। आसपास के कुछ मकानों की बीम को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि वहां कोई जनहानि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

हादसे के बाद गृहस्वामी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता की भी सदमे से हालत बिगड़ गई। उन्हें भी चिकित्सकीय सहायता दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच जारी है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User