'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान, पत्नी परवीन ने बताई पीछे की कहानी

Aug 22, 2026 - 15:56
0 2
'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान, पत्नी परवीन ने बताई पीछे की कहानी
Emraan Hashmi

मुंबई। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अभिनेता इमरान हाशमी ने बेहतरीन अभिनय से अपनी रूढ़िवादी छवि को तोड़कर एक गंभीर, संवेदनशील और परिपक्व रोमांटिक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया है। शनिवार को अभिनेता की पत्नी परवीन ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जिंदगी के संघर्ष से गुजर रहे थे।

अभिनेता की पत्नी परवीन हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल ट्रेक पोस्ट किया। परवीन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि शूटिंग के समय ही उनके बेटे अयान का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था। शूटिंग के कारण इमरान को परवीन और बेटे को छोड़कर आना पड़ा था।

परवीन ने लिखा, "'हमारी अधूरी कहानी' का समय मुझे अच्छे से याद है, जब इमी (इमरान) को फिल्म शूटिंग के लिए जाना पड़ा था। ये उनकी सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है। शूटिंग के समय हमारे बेटे अयान अपना कैंसर ट्रीटमेंट करवा रहा था और इमी को 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करने के लिए जाना पड़ा। मुझे पता है कि ऑफ-स्क्रीन वो अपने दिल में क्या लेकर चल रहे थे।"

परवीन ने अपनी बात खत्म करते हुए बताया कि कभी कभी स्क्रीन पर जो इमोशन दिखते हैं, वे इंसान के असली भी होते हैं। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी जो आंसू आप स्क्रीन पर देखते हैं, वो एक बहुत ही सच्ची जगह से आते हैं।"

भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और निर्माण महेश भट्ट ने किया था।

कहा जाता है कि यह फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के माता-पिता (नानाभाई भट्ट और शिरीन मोहम्मद अली) और उनकी सौतेली मां के वास्तविक जीवन के प्रेम पर आधारित है।

फिल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन, और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह फिल्म वसुधा (विद्या बालन) नामक एक सिंगल मदर और एक अमीर होटल व्यवसायी आरव (इमरान हाशमी) की प्रेम कहानी पर आधारित थी। वसुधा का पति हरि (राजकुमार राव) बिना बताए कई सालों पहले उसे छोड़कर चला गया था। आरव को वसुधा से प्यार हो जाता है, और धीरे-धीरे वसुधा भी उसे चाहने लगती है।कहानी में मोड़ तब आता है जब वसुधा का पुराना अतीत यानी उसका पति हरि वापस लौट आता है, जिसके बाद परिस्थितियाँ और भावनाएं एक नया मोड़ लेती हैं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User