डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: तुर्की में बदला गया था विमान, ट्रंप ने बताया- मुझे खतरा था

Aug 12, 2026 - 11:59
Updated: 13 days ago
0 5
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: तुर्की में बदला गया था विमान, ट्रंप ने बताया- मुझे खतरा था
Donald Trump
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया.

अमेरिका : Donald Trump ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पुष्टि की है कि तुर्की में मेरा विमान बदला गया था, क्योंकि मेरी जान को खतरा था। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें कई ऐसी धमकियां मिली हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने मंगलवार (स्थानीय समय) को बड़ा खुलासा किया और पुष्टि की कि तुर्की में हाल ही में हुए एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान 'खतरे' की वजह से उन्होंने एयर फ़ोर्स वन के बजाय दूसरे विमान का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि वह वही करते हैं जिसकी सलाह उन्हें सीक्रेट सर्विस और सेना देती है। Donald Trump ने ये खुलासा तब किया है, जब एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान को छोड़कर पुराने एयर फ़ोर्स वन का इस्तेमाल किया और फिर चुपके से एक छोटे C-32A विमान में चले गए।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट आई सामने: बता दें, पिछले महीने खबर आई थी कि Donald Trump को iran से मिल रही धमकी और खतरे की वजह से Donald Trump को कतर से मिले जेट की जगह पुराने बोइंग विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। हालांकि, वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर विमान बदला था, उन्हें पुराने एयर फ़ोर्स वन से चुपके से एक कैटरिंग कंटेनर में निकालकर छोटे C-32A विमान में ले जाया गया था।

Donald Trump ने खुद किया खुलासा : प्रकाशित रिपोर्ट में विमान बदलने के बारे में व्हाइट हाउस या Donald Trump की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हां, मेरा विमान बदला गया था। ओहायो से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा, "मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं। वे चाहते थे कि मैं किसी दूसरी फ़्लाइट या दूसरे विमान से जाऊं... मैं वही करता हूं जो वे कहते हैं... मुझे लगता है कि कोई खतरा था। मैंने इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पूछा। मुझे अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं।"

शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं- Donald Trump का बयान: Donald Trump ने आगे कहा कि मुझे कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में जनता को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी "अहम राष्ट्रपति को कई खतरों का सामना करना पड़ता है। जो राष्ट्रपति बहुत अहम नहीं होते, उन्हें धमकियां नहीं मिलतीं, और मुझे लगता है कि शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User